फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A tanker loaded with diesel broke the divider and entered the house, a couple and three children injured

Sonebhadra News: डीजल लदा टैंकर डिवाइडर तोड़ मकान में घुसा, दंपती और तीन बच्चे घायल

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A tanker loaded with diesel broke the divider and entered the house, a couple and three children injured
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की सुबह डाला चढ़ाई स्थित शहीद स्थल के पास डीजल टैंकर सड़क पार करते हुए दो घरों में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें चोपन सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डाला चढ़ाई उतरते समय जैसे ही डीजल टैंकर डिवाइडर की कटिंग के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर बेकाबू हो गया और सड़क पार कर सूबेलाल यादव के मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधा अजमुद्दीन के घर में घुस गया।
विज्ञापन

हादसे के समय अजमुद्दीन और उसका परिवार घर में सो रहा था। दिव्यांग अजमुद्दीन (30), उसकी पत्नी रानी खातून (26), दो वर्षीय पुत्री अलीसा, पांच वर्षीय बेटी आसिफा और आठ वर्षीय हसीना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को स्थानीय लोगों की मदद से चोपन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घर की दीवार और छत को भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि बगल में होटल और पंक्चर दुकान पर खड़े लोग समय रहते हट गए, जिससे बड़ा हादसा बच गया।

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर डाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त घरों का मुआयना किया। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि न तो ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम हैं।
ग्रामीणों ने डाला चढ़ाई पर स्पीड कंट्रोल सिस्टम और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed