फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A person who went to bring ration for the house died after colliding with a tractor trolley

Sonbhadra : घर का राशन लाने गए व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मौत, परिवार में मातम का माहौल

Wed, 11 Dec 2024 05:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

साप्ताहिक बाजार करके अपने घर लौट रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मौत हो गई। इस सूचना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। घटना बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास की है।
 

विज्ञापन
A person who went to bring ration for the house died after colliding with a tractor trolley
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जगरनाथ (55) पुत्र स्व.नान्हू गुप्ता निवासी दरनखांड़ बभनी मंगलवार को साप्ताहिक बाजार करके अपने घर दरनखांड़ जा रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही रेंज आफिस के आगे बढ़े, वहां ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पीआरबी 112 को सूचित किया। पुलिस व ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जगरनाथ की हालत बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां रात में उन्होने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मौत वाराणसी में हुई है। इसलिए वहीं पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed