फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A group of Kanwariyas set off amidst music and fanfare.

Sonebhadra News: गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Sat, 22 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas set off amidst music and fanfare.
सावन महीने में शिवभक्तों की आस्था चरम पर है। शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज रंगीला कांवड़ यात्रा की ओर से कांवड़ियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से जल लेने के लिए गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। यात्रा में शामिल कांवड़िये नाचते-गाते और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रंगीला कांवड़ यात्रा के महेश कुमार सोनी ने बताया कि कांवड़िये विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से पवित्र जल लेकर सोमवार को शिवद्वार स्थित उमा-महेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए कांवड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा में नगर के विष्णु सोनी, सूरज, राम, संजय, समीर, चंदन, सौरव, शुभम, स्वतंत्र, सनी, समिति और अनुभव समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

जत्थे के रवाना होने के दौरान नगर में भक्ति का माहौल बना रहा। कांवड़ियों के जयकारों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। नगर के विभिन्न इलाकों से भी कांवड़ियों के जत्थे शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। सावन में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed