{"_id":"684dc9ace0f815a7060a4c09","slug":"a-girl-playing-outside-the-house-became-seriously-ill-and-died-in-the-hospital-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-129786-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर के बाहर खेल रही बालिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; धूप लगने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर के बाहर खेल रही बालिका की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत; धूप लगने की जताई आशंका
Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:42 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 10 वर्षीय बालिका की अचानक माैत हो गई। परिजन इससे पहले उसे अस्पताल ले गए थे। सूचना मिलते ही लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रजनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP News: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से दस वर्षीय बालिका की शनिवार को मौत हो गई। घर के बाहर खेलने के दौरान उसे झटके आए और उल्टी शुरू होने के बाद हालत गंभीर हो गई। इसे गर्मी का भी असर माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी निर्मल कुमार की बेटी रजनी (10) शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद होश में आई तो उल्टी शुरू हो गई। आनन-फानन परिजन बालिका को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल लोढ़ी में देर रात रजनी ने दम तोड़ दिया। वहां से शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शनिवार को पिता निर्मल कुमार चेरो ने पुलिस को तहरीर दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
आशंका जताई कि लू के कारण बालिका की मौत हुई है। उधर, दुद्धी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि बालिका को झटका आ रहा था। उसे उल्टी भी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।