{"_id":"63-92648","slug":"Sonbhadra-92648-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने डांटा तो छात्र ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने डांटा तो छात्र ने लगा ली फांसी
Sonbhadra
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के सिलथम गांव में गुरुवार को परिजनों की डांट से क्षुब्ध इंटर के छात्र ने फांसी लगा ली। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर से मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर उसने मौत को गले लगाया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिलथम गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे इंटर में पढ़ने वाला छात्र विवेकानंद उर्फ सोनू (16) पुत्र रामनरेश जायसवाल ट्रैक्टर स्टार्ट कर मोबाइल चार्ज कर रहा था। परिजनों ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर मोबाइल चार्ज करने से मना किया तो छात्र को आक्रोशित हो गया। अभिभावकोें और छात्र के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों की डांट से नाराज छात्र कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खोला। कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा। सोनू रस्सी के सहारे पंखा से लटकते देख शोर मचाने लगे। घरवालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
ग्रामीणों की मदद से रस्सी से लटक रहे छात्र को नीचे उतारा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले दहाड़ मार कर रोेने लगे। बताया गया कि चार भाई दो बहनों में सोनू दूसरे नंबर का था।