फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किशोर की पीठ में घोंपा चाकू

किशोर की पीठ में घोंपा चाकू

Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 29 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
सलखन/चुर्क। सोनांचल मेें 24 घंटे के दौरान रंजिश को लेकर दो स्थानों पर विवाद हो गया। चुर्क पुलिस चौकी के नई बस्ती में बुधवार को हमलावरों ने किशोर के पीठ में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। बस्ती वालों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग निकले। दूसरी ओर चोपन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में गुरुवार को मनबढ़ाें ने कुल्हाड़ी से एक युवक को लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल में घायल जयहिंद और शिवकुमार का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर बताई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घायलों को धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस के गिरफ्त में एक भी हमलावर नहीं है।
विज्ञापन

चुर्क के नई बस्ती में दोपहर दो बजे पुराने में छह युवकों ने एक किशोर को घेर कर गाली-गलौज लगे। किशोर ने गाली देने से मना किया तो दो युवक आगबबूला होकर उसे पीटने लगे। उसी दौरान एक युवक चाकू से जयहिंद (16) पुत्र प्रहलाद पर वार कर दिया। चाकू लगते ही किशोर खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाने लगा। शोर-गुल सुनकर बस्ती वाले घटनास्थल की ओर दौड़े तो पिटाई करने वाले भाग निकले। परिजनों द्वारा तत्काल घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घटना की भनक लगते ही पुलिस आरोपियों की खोजबीन करने में जुट गई लेकिन उनका सुराग नही लगा। दूसरी घटना गुरुवार की सुबह करीब छह बजे चोपन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में सो रहे युवक के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। मनबढ़ों ने कुल्हाड़ी से शिवकुमार (35) पुत्र रामलखन के शरीर पर कई स्थानों पर वार कर घायल कर दिया। शोर-गुल सुन कर परिजनों की नींद खुली तो हमलावर फरार हो गए। चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवकुमार को ले जाया गया, जहां चिकित्सकोें ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों के परिजनों ने लिखित घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed