फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डेढ़ दर्जन गांव नगर पालिका में होंगे शामिल

डेढ़ दर्जन गांव नगर पालिका में होंगे शामिल

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के आसपास के गांवों के रहवासियोें को जल्द ही शहर की सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए डेढ़ दर्जन गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जाएगा। नगर पालिका में गांवों को सम्मिलित करने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से हरी झंडी मिलते ही गांवों में विकास कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर का विस्तारीकरण तेजी से हो रहा है। शहर के आसपास के गांवों में रिहायशी मकान बनने से आबादी बढ़ रही है। अधिकांश लोग शहर की बिजली और पेयजलापूर्ति का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन चार्ज ग्रामीण इलाके का दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को राजस्व की क्षति हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों को नगर पालिका में शामिल कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की सीमाओं को स्पर्श करने वाले गांवों के क्षेत्रफल को तैयार कर उन्हें नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। सदर उप जिलाधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि राबर्ट्सगंज से सटे बभनौली, कम्हारी, बढ़ौली, पुसौली, उरमौरा, इमरती, भेलाही, लोढ़ी, चुर्क, बिचपई, सहिजन, मेहूड़ी, लोढ़ी, घसिया बस्ती, छपका, सजौर, मझिगांव, घुवास रौप गांव को नगर पालिका मेें शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। हालांकि अधिकांश गांवों का आंशिक क्षेत्र नगर पालिका में शामिल होंगे। नगर पालिका में गांवों को सम्मलित कराने के लिए शासन स्तर पर तेजी से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed