{"_id":"63-87465","slug":"Sonbhadra-87465-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं के साथ नहीं हो भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं के साथ नहीं हो भेदभाव
Sonbhadra
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विकास भवन में गुरुवार को बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रकांत ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान बालिकाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर चर्चा की गई। सपा सरकार द्वारा बालिकाओं के हित मेें चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। केकराही माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चंद्रकांत ने कहा कि बालिकाओं के साथ किए जा रहे भेदभाव को समाप्त करने की जरूरत है। सभी जाति धर्म के लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। कहा कि अभिभावकों को लड़कों की तरह लड़कियों को भी शिक्षा देनी होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामअवध यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं को उच्चशिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए कन्या विद्या धन शुरू किया है। कहा कि विभाग द्वारा अभियान चला कर भ्रूूण हत्या करने वाले पैथालाजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि भ्रूण हत्या किए जाने की सूचना मिलती है तो सूचित करें, तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल, डा. नन्हे प्रसाद, एसके वर्मा मौजूद थे। उधर केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. सुरेश चंद्र सिंह द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधान बनवारी लाल केसरी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
रैली में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापिका बासमती, डा. अरुण कुमार चौबे, सीबी सिंह, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद थे।