फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनरेगा कार्य में फिर उजागर गड़बड़ी

मनरेगा कार्य में फिर उजागर गड़बड़ी

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मनरेगा के कार्यों में घोटाला पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। घोरावल ब्लाक के कड़िया गांव में मनरेगा के कार्य में गड़बड़ी कर 45 हजार रुपये अधिक खर्च दिखाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रभारी जिलाधिकारी रामकृष्ण उत्तम ने ग्राम प्रधान समेत तीन से एक पखवारे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पूर्व में कुछ लोगों ने प्रभारी जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि घोरावल ब्लाक के कड़िया ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्य में व्यापक गड़बड़ी की गई है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच का निर्देश दिया था। जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रीतेश बिंदल व सहायक अभियंता कन्हैया तिवारी की टीम बनाई गई थी। जब टीम ने गांव में मनरेगा के कार्यों की जांच की, तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सड़क का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य में जो खर्च दिखाया गया, मोरंग की कीमत बढ़ाकर लिखी गई थी। जांच में मौके पर पाया गया कि मोरंग के नाम पर 45649 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। गड़बड़ी का खुलासा होने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और एक पखवारे के भीतर आख्या तलब किया है। डीपीआरओ के मुताबिक आख्या रिपोर्ट के बाद अन्य विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि जिले में मनरेगा के कार्यों में पूर्व में भी करोड़ों रुपये के घोटाला जांच के बाद सामने आया था। इस घोटाले में घोरावल ब्लाक समेत अन्य ब्लाकों के कई ग्राम पंचायत शामिल थे और इसमें कई लोगों पर पूर्व में कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed