{"_id":"62318","slug":"Sonbhadra-62318-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्योें में लाएं तेजी, नहीं तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्योें में लाएं तेजी, नहीं तो होगी कार्रवाई
Sonbhadra
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी (सं.)। खंड विकास अधिकारी आरपी आर्या ने ब्लाक से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह गांवोें रहकर विकास योजनाओं में तेजी लाए। शासन की ओर से क्रियान्वित विकास की योजनाओं को प्रमुखता से कराएं। साथ में ग्रामीणों से भी संपर्क कर उनकी समस्याओं के बारे में जाने। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जाता है तो उसकी रिपोर्ट दें। वर्ष 2010-11 के आधे-अधूरे पड़े विकास कार्यों को एडीओ व ग्राम विकास अधिकारी को हरहाल में पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर समय से गांवों के विकास कार्य पूरे नहीं होते हैं तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ वेतन कटौती की जाएगी। ब्लाक क्षेत्र में वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास के निर्माण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं। ऐसी दशा में इन आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। अधिकारी ग्राम स्तर पर पेयजल समस्या को देखे एवं खराब पड़े हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत करा कर पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करें। गांवों की आम जनता की समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। रात में भी गांवों का भ्रमण करें जिससे यह मालूम चले कि ग्रामीणों को क्या परेशानी है।