{"_id":"62043","slug":"Sonbhadra-62043-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का एक माह बाद भी पता नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का एक माह बाद भी पता नहीं
Sonbhadra
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ (संवाददाता)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बाजार से एक माह पूर्व अपहृत इंटरमीडिएट की छात्रा का आज तक पता नहीं चला। परिजन खुद तलाशने के साथ बार-बार थाने का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस युवती को तलाशने की बजाय शांत बैठी है। अब परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे कहां जाए। परिजन के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में आक्रोशहै। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर वापस लौट रही कस्बा निवासिनी किशोरी का चार अप्रैल को लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने पुत्री के अपहरण की शिकायत स्थानीय थाने में की है। पिता की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई, लेकिन आज तक न तो गायब युवती का पता चला और न ही अपहरणकर्ता का।
परिजन थाने का चक्कर लगा रहे है लेकिन पुलिस कर्मी उन्हें सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाकर वापस कर दे रहे हैं। इससे परिजन निराश हैं, वहीं आम लोगों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश बढ़जा जा रहा है। कस्बावासियों ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छात्रा की बरामदगी की मांग की है।