फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से पिता, पुत्री को पीटा

लाठी-डंडे से पिता, पुत्री को पीटा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरती गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमलावरों ने पिता, पुत्री को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुन कर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

अमरती गांव में शनि की रात करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर महिलाओं के बीच गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मामला गरमाने लगा। इसी बीच कुछ महिलाएं दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकने लगीं। जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और दो युवक लाठी-डंडे से एक युवक को पीटने लगे। घायल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर उसके परिजन बीचबचाव करने के लिए गए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और पीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। परिजन मारपीट में घायल चंदा (15) और महेश (35) को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चंदा की तहरीर पर तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed