{"_id":"61722","slug":"Sonbhadra-61722-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से मुठभेड़ में हत्थे चढ़े पांच लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से मुठभेड़ में हत्थे चढ़े पांच लुटेरे
Sonbhadra
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के खांडपांथर गांव के समीप गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने पांच बदमाशों को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पूछताछ करने के बाद उनका 307 समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। यह सूचना शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी सुभाष चंद्र दुबे ने दी।
गुरुवार की अर्धरात्रि के बाद मुर्धवा मोड़ के समीप एसओ जेके सिंह व रेनुकूट चौकी प्रभारी तीरथ लाल यादव हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त मुखबिर ने फोन से एसओ को सूचना दिया कि खांडपांथर गांव की क्रियाकुटी तिराहे के समीप कुछ बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ और चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंच गए।
पुलिस को देखते ही बदमाश छिप गए। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को चौतरफा घेरने के बाद उन्हें आत्म समर्पण करने के लिए ललकारा, तो बदमाश पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाश मीरजापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के लौरिया गांव निवासी फूलचंद्र उर्फ राजू, कतरनी निवासी विपत्त पासी, शाहपुर चौसा निवासी राज बहादुर, बीरपुर निवासी मोहन बिन्द और पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव निवासी सुरेंद्र को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशोें के पास से अवैध एक 32 बोर की कंट्री मेड रिवाल्वर, 315 बोर का दो कट्टा, एक 12 बोर का कट्टा, 23 जिंदा कारतूस और एक अदद कारतूस का खोखा मिला। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।