{"_id":"61622","slug":"Sonbhadra-61622-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट करेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट करेंट
Sonbhadra
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के पास रखे ट्रांसफार्मर से जुड़े कई घरों में 11 हजार वोल्ट प्रवाहित होने से अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते लोगों के घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए।
कस्बे के इलाहाबाद बैंक के पास रखे ट्रांसफार्मर से जुडे़ कई घरों में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट का करेंट प्रवाहित होने लगा। इससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंक सहित कई घरों के वायरिंग एवं विद्युत चालित उपकरण जल कर खाक हो गए। इस क्रम में लाखों रुपये के उपकरण के जलने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही कोन के देवाघन मोड़ के समीप लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की खबर स्थानीय लोगों ने अनुरक्षण कार्य में लगे ठेकेदार कर्मचारियों को दी थी, परंतु उनकी शिकायतों को नजर अंदाज कर दिया गया। परिणाम यह हुआ कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे क्षेत्र के कई घरों में 11 हजार की धारा प्रवाहित होने लगी। इस दौरान घरों में रखे उपकरणों के जलने के साथ पटाखे की तरह आवाज आ ने लगी। ऐसे में लोग भयवश अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। इलाहाबाद बैंक के कई उपकरणों के जलने से बैंक में लेन-देन का कार्य पूरी तरह बंद हो गया था।