{"_id":"61527","slug":"Sonbhadra-61527-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र ने पिता का सिर फोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र ने पिता का सिर फोड़ा
Sonbhadra
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के झरइलटोला में बुधवार की सुबह पुत्र ने संपत्ति के विवाद में पिता रामसागर (55) का सिर फोड़ दिया। घायलावस्था में वृद्ध को परिजनों ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रामसागर के तीन पुत्रों में से बीच के पुत्र की मौत हो चुकी थी। रामसागर अपनी जायदाद में उसकी पुत्री और पत्नी को हिस्सा देना चाहता था। इस फैसले का उसका पुत्र राम सजीवन विरोध कर रहा था। उसका कहना रहा कि जब दो पुत्र हैं तो संपत्ति में भी दो का ही हिस्सा लगना चाहिए। इस पर पिता ने मृतक पुत्र के हिस्से की बात कही। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह एक बार फिर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। राम सजीवन ने पिता को लाठी से मार कर घायल कर दिया, जिससे घर में कोहराम मच गया। घायलावस्था में राम सागर को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन