फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 को लखनऊ कूच करेंगी आशा कार्यकत्रियां

11 को लखनऊ कूच करेंगी आशा कार्यकत्रियां

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शक्तिनगर(संवाददाता)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा मिड डे मिल बनाने वाली रसोइयों ने एक बैठक कर 11 मई को सीटू के बैनर तले लखनऊ में विधान सभा के सामने अपनी मांगों के लिए एक दिवसीय धरना देंगी।
विज्ञापन

सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, आशा कर्मचारी यूनियन तथा मिड डे मिल यूनियन उप्र ने आल इंडिया सेविका व सहायिका फेडरेशन के आह्वान पर होने जा रहे धरना, प्रदर्शन की तैयारी को लेकर दुद्धी ब्लाक कमेटी में यूनियन के गठन हेतु कामरेड अवध राज सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें यूनियन की प्रांतीय संयुक्त सचिव बिंदु बाला सिंह, म्योरपुर ब्लाक की उर्मिला देवी, निर्मला सिंह उपस्थित रही। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 मई को त्रिवेणी एक्सप्रेस से सभी लोग अधिकाधिक संख्या में लखनऊ के लिए कूंच करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिसका संयोजक थैलमा दास, उप संयोजक निर्मला देवी को चुना गया। सदस्य के रूप में मुन्नी देवी, हरदासी देवी, विद्यावती देवी, रानी अनामिका, परीरानी, सुंद्धी देवी, रामदुलारी, सरस्वती देवी, देवांती देवी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed