फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   97.2 per cent, having made competent district topper

97.2 फीसदी अंक पाकर सक्षम बने जिला टॉपर

Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
97.2 per cent, having made competent district topper
पास होने के बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते मेधावी छात्र-छात्राएं।
सीबीएसई बारहवीं के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। संत जोसेफ स्कूल रिहंदनगर (बीजपुर) के समक्ष भगत 97.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला में टॉप पर रहे। यहीं की तान्या त्रिपाठी 97 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के अभिषेक पटेल और अभिषेक कुमार सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर दोनों तीसरे स्थान रहे। 
विज्ञापन



सीबीएसई परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह रहा। दस बजते-बजते विद्यार्थी और उनके परिवारीजन साइबर कैफे पहुंच गए। घर, स्कूल में भी लैपटॅाप, कंप्यूटर के जरिए परीक्षा परिणाम जाना गया। फोन के जरिए भी एक दूसरे से परिणाम जानने की कोशिश होती रही। साढ़े 11 बजते-बजते पता चला कि संत जोसेफ स्कूल रिहंदनगर के सक्षम ने 98 प्रतिशत, तान्या ने 97 अंक हासिल किया है। उसके बाद एक-एक अन्य विद्यालयों के परिणाम स्पष्ट होते गए, लेकिन सक्षम, तान्या का परिणाम ही जिले में सर्वोच्च बना रहा। इसके बाद का तीसरा स्थान संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के नाम रहा। यहां के अभिषेक पटेल और अभिषेक कुमार सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित किया। 
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में जिले में सबसे बेहतर परिणाम देने वाले आदित्य बिड़ला पब्लिक रेणुसागर को जिले के सीबीएसई बारहवीं की सूची में चौथा स्थान मिला। यहां के मो. आतिफ ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता दर्ज कराई। टॉपटेन में पांचवें स्थान पर डीएवी बीना के सुनील कुमार (96.2) को जगह मिली, अब तक डीएवी ग्रुप के जिले में स्थापित सभी सीनियर सेकेंड्री स्कूलों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed