फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रमजान में मांगी जा रही देश की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ

रमजान में मांगी जा रही देश की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ

Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
रमजान में मांगी जा रही देश की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ

विज्ञापन
बीजपुर। रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख नमाज अदा कर देश की खुशहाली एवं तरक्की के लिये जहां दुआ कर रहे हैं वही मस्जिदों में लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित कर रहे।

रोजेदारों ने बताया कि मस्जिदों और घरों से कुरान शरीफ की तिलावत की आवाज आनी शुरू हो जाती है। जिस तरह नमाज पढ़ना हर मुसलमान के लिए फर्ज है उसी तरह रोजे रखना भी खुदा ने फर्ज करार दिया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। शांतिनगर स्थित मज्जिद पर रोजेदार हर रोज नमाज अदा कर देश में अनैन चैन की दुआ मांगी जा रही है रोजेदारों द्वारा पाक महीने में मांगी गयी दुआ अल्हा ताला जरूर पूरी करते है साथ ही मस्जिद से लोकसभा में शत प्रतिशत मतदान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस पाक महीने को रहमतों का महीना कहा जाता है। प्यास की शिद्दत, भूख की तड़प, गर्मी की तपिश होने के बाद भी एक-एक रोजेदार खुदा का शुक्रिया अदा करता है। रूह को पाक करके अल्लाह के करीब जाने का मौका देने वाला रमजान का मुकद्दस महीना हर इंसान को अपनी जिंदगी को सही राह पर लाने का पैगाम देता है इसी की तरबीयत और पाकीजगी के लिए अल्लाह ने रमजान बनाया है और यही रमजान माह की खासियत भी है। रमजान का मकसद खुद को गलत काम करने से रोकने की ताकत पैदा करना या उसे फिर से जिंदा करना है। खुद को गलत कामों से रोकने की ताकत को शरीअत में तकवा कहा गया है जिसमें इंसान खुद को रोक लेता है। रोजेदार को सख्त प्यास लगी होती है लेकिन वो खुद को रोक लेता है। गलत बात होने के बावजूद खुद को गुस्सा होने से रोकता है। झूठ बोलने और बदनिगाही से परहेज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed