{"_id":"5bf04f15bdec2269360cbf37","slug":"91542475541-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण स्वावलंबी बनाने में सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण स्वावलंबी बनाने में सहायक
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। एनसीएल ने जरूरतमंद ग्रामीण युवतियों के आर्थिक स्वावलंबन बनाने के लिए सॉफ्ट टॉय मेकिंग का प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया है।
कृष्णशिला क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी कार्मिक एससी राय ने शुक्रवार को मर्रक गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 45 दिनों तक चलने वाले कौशल विकास कार्यक्रम में कृष्णशिला क्षेत्र के आस-पास के मर्रक, मिसरा, योगीचौरा, भैरवा, कोहरौल, कोहरौलिया, घरसड़ी, चंदूआर एवं जमशिला गांवों की 60 युवतियों को 5 अलग-अलग प्रकार के सॉफ्ट टॉय बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। राय ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रशिक्षु युवतियों के लिए आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का सुनहरा अवसर है। साथ ही उन्होंने युवतियों से कोर्स के दौरान पूरे मनोयोग से सॉफ्ट टॉय बनाने में पारंगत बनकर इस हुनर का उपयोग अपने आर्थिक स्वावलंबन में करने का आह्वान किया। कृष्णशिला क्षेत्र के सीएसआर नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह जादौन ने कहा कि कृष्णशिला क्षेत्र स्थानीय लोगों के रोजगार परक कौशल विकास हेतु इस प्रकार के और भी ट्रेनिंग कार्यंक्रम संचालित करेगा।