फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मलखम प्रतियोगिता में सिपाहियों ने दिखाया हूनर

मलखम प्रतियोगिता में सिपाहियों ने दिखाया हूनर

Sat, 24 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मलखम प्रतियोगिता में सिपाहियों ने दिखाया हूनर
चुर्क। पुलिस लाइन में शुक्रवार को जोन स्तरीय मलखम खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें कई जिलों के सिपाहियों ने हिस्सा लिया। सिपाहियों ने विभिन्न तरह की श्रृंखला तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मानव पिरामिड तैयार किया। खेल को लेकर सिपाहियों में उत्साह दिखा। प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और भदोही के सिपाहियों ने हिस्सा लिया। सिपाहियों ने पिरामिड सामूहिक और दसरंग व्यक्तिगत का प्रदर्शन किया। एसपी आरपी सिंह ने फीता काटकर खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सिपाही अपनी जिम्मेदारियों के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। उन्हें सिर्फ ड्यूटी में ही नहीं खेल की जरिए भी अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलना चाहिए। मलखम खेल प्रतियोगिता इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी आम लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। क्षेत्र में जाएं तो ऐसे पेश आएं जैसे वे आम लोगों के मददगार हैं। ऐसा करने से पुलिस की छवि में सुधार आएगा। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई भी की। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह, मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित समेत कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed