Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   85 feet tall Ravana will be the centre of attraction in Chopan

Sonebhadra News: चोपन में 85 फीट का रावण होगा आकर्षण का केंद्र

Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
85 feet tall Ravana will be the centre of attraction in Chopan
चोपन रामलीला मैदान में बनता विशाल रावण का पूतला। स्रोत आयोजक
चोपन। असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। उस दिन रावण के पुतले जलाए जाएंगे। चोपन में सबसे ऊंचा 85 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। दुद्धी में 51 फीट ऊंचा तो रेणुसागर में 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला बन रहा है। पुतले को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने बताया कि सभी के सहयोग से भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। चोपन में पिछले साल की तरह इस साल भी जिले का सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। रावण केे पुतले को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर जुटे हैं। जिले में कई स्थानों पर रावण का पुतला दहन करके विजयादशमी का पर्व मनाया जाता हैं, लेकिन चोपन का रावण हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा हैं। रेलवे रामलीला मैदान में विजया दशमी पर 85 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इस रावण की सबसे खास बात है कि ये रावण हाईटेक है। इसमे आधुनिक लाइट लगी होती है। सबसे बड़ी खासियत यह कि इसका गर्दन चारों दिशा में घूमता रहेगा। मैहर से आये रामलीला कलाकार इस वर्ष अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं। रावण को बनाने मे प्रमुख भूमिका बद्री सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारी निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed