{"_id":"5cd9a971bdec22072f09fb77","slug":"81557768561-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर तैनात रहेंगी स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर तैनात रहेंगी स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी से लोकसभा चुनाव के लिए 18 मई को पोलिंग पार्टियां 1475 मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल मतदान कार्मिकों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। मयदवा दो चिकित्सक एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड व्याय और एंबुलेंस चालक के साथ तैनात रहेंगे। जरूरत पडने पर तत्काल कर्मियों का उपचार होगा।
बताते चले कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लिया है। जिले में सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। 18 मई को राजकीय पालीटेक्निक कालेज परिसर से घोरावल विधान सभा क्षेत्र के 326 मतदान केंद्र एवं 424 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां, राबट्र्सगंज में 281 मतदान केंद्रों और 397 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां, ओबरा मेें 127 मतदान केंद्र एवं 307 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां और दुद्धी विधान सभा में 205 मतदान केंद्र और 347 मतदेय स्थालों के लिए पोलिंग पार्टियां रवावा की जाएंगी।
सबसे पहले दुरूह-नक्सल इलाकों के पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। सुबह आठ बजे से रवानगी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उधर भीषण गर्मी और उमस से चुनाव में लगे कर्मियों की तबीयत खराब होने पर उनका तत्काल उपचार किया जा सकें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रवानगी स्थल पर तैनात रहेगी। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सुबह छह बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पालीटेक्रिक कॉलेज पर पहुंच कर उन्हें रिपोर्ट करेगी।