{"_id":"5a9c35984f1c1b387b8b9a96","slug":"81520186776-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 साल बाद भी जिले का अपेक्षित विकास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 साल बाद भी जिले का अपेक्षित विकास नहीं
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने बैठक कर जिले के विकास, उपेक्षा, पिछड़ापन और रोजगार पर चर्चा की। स्थानीय लोगों के बुनियादी विकास में रोड़े, प्रदूषण की बढ़ती मार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ेपन पर चिंता जताई। राजनीतिक दलों ने 29 साल बाद भी जिले का अपेक्षित विकास न होने पर चिंता जाहिर करते हुए सभी को इसके लिए आने की जरूरत पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब सोनभद्र जिला बना तो लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा, लेकिन जब से प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार बनी समूचा विकास अवरुद्ध हो गया। कृष्ण प्रताप सिंह, नूरुद्दीन खां, अनिल कुमार सिंह, लवकुश केशरी, लालजी तिवारी, कन्हैया पांडेय, श्रवण पांडेय, कमलेश ओझा आदि रहे। उधर युवा कांग्रेस के लोकसभा प्रेसिडेंट आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि 29 साल बाद भी सोनभद्र जिले का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। प्रदेश में सर्वाधिक बिजली पैदा करने वाले जिले का अधिकांश हिस्सा आज भी अंधेरे में है। युवक मंगल दल एवं युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय में जिले के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि उद्योगों की भरमार होने के बावजूद यहां का नौजवान बेरोजगार हैं। रोजगार के लिए उसे दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडेय ने कहा कि करीब दो तिहाई भारत को रोशन करने वाला जिला खुद आठ से दस घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए तरस रहा है। सत्यदेव, दीपक, परमेश्वर गुप्ता, नागेश्वर गुप्ता, अमन तिवारी, अभिनव पांडेय, जितेंद्र पासवान, पिंटू बियार, नीरज मौजूद रहे। बढ़ौली चौक पर आयोजित जिले के स्थापना दिवस पर जनता दल यू के जिलाध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि सर्वाधिक राजस्व देने वाले जिले का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि जिले का अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ। अध्यक्षता संजीव कुमार राजपूत एवं संचालन शिव प्रकाश चौबे ने किया। बालकृष्ण देव पांडेय, संदीप जायसवाल आदि रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के नीलकंठ महादेव मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाने के बाद गोष्ठी की। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि 29 साल बाद भी यहां के लोग शुद्घ हवा, पानी के लिए तरस रहे। युवा बेरोजगारी से पीड़ित हैं। पहले नक्सल, फिर मनरेगा और अब अवैध खनन से जिले की छवि पूरे प्रदेश में खराब हुई है। सभासद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सिटी हास्पिटल नहीं है। रात में रोडवेज बसें स्टेशन के अंदर नहीं आती हैं। बैठक में सभासद विनोद सोनी, कृपाशंकर, डब्लू तिवारी, आशीष केशरी, राहुल, राजू, शिवम, कैलाश, सोनी, अंजनी, सोनी, कलावती, गणेश, सूरज सोनी मौजूद रहे।
रामगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माक्र्सवादी) की ओर से सोनभद्र का 29वां स्थापना दिवस रविार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीद स्मारक स्थल तियरा में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि मिर्जापुर से अलग होकर सोनभद्र जनपद की स्थापना का मकसद विकास, रोजगार, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि रहा जो अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। जिला मंत्री नंदलाल आर्य, नर्वदेश्वर देव पांडेय, प्रेमनाथ, श्याम नरायन सिंह, छविनाथ सिंह, रामजी, राजबली, हनुमान प्रसाद, पुरूषोत्तम, तेतरी देवी आदि मौजूद रही।