फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओबरा में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी

ओबरा में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी

Thu, 15 Nov 2018 01:26 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
ओबरा में छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी
ओबरा। स्थानीय पीजी कालेज में गुरुवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तैयारी को बुधवार की देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया है। कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2927 छात्र मतदाता करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कुल 17 बूथ बनाए गए हैं। वहीं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 40 कर्मचारियों को लगाया गया है। मामले में मुख्य चुनाव अधिकारी डा. राधाकांत पांडेय ने बताया कि गुरुवार की सुबह आठ बरजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। फिर दोपहर ढाई बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी जो प्रत्याशियों के परिणाम के साथ समाप्त होगी। बताया कि मतदान से लेकर मतगणना तक सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष में सिर्फ प्रत्याशी ही मौजूद रह सकेंगे। बताया कि छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए महाविद्यालय द्वारा निर्गत ग्रीन कार्ड प्रवेश संस्तुति पत्र लाना अनिवार्य है। वहीं फोटो परिचय के रूप में महाविद्यालय द्वारा निर्गत आई कार्ड या आधार कार्ड, पैन कार्ड लाना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में मतदान करना संभव नहीं होगा। मतदान के दौरान मोबाइल फोन परिसर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महाविद्यालय में कुल 2927 मतदाता हैं जिनमें 1238 छात्र व 1689 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन



ओबरा। पीजी कालेज ओबरा में गुरुवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वहीं चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा डा. केजी सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह ने विद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार के साथ वस्तुस्थिति की समीक्षा की। सीओ ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाविद्यालय परिसर से चारों तरफ सौ मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग कराकर वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ चुनाव में प्रतिभाग या मतदान करने वाले ही जा सकेंगे। किसी तरह की अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन



ओबरा। पीजी कालेज ओबरा में गुरुवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ डा. केजी सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान उनके नेतृत्व में चार पुरुष इंस्पेक्टर, एक महिला इंस्पेक्टर एवं बीस सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 40 पुरुष कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक सशस्त्र गारद, एक अग्निशमन दल एवं पांच ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed