{"_id":"5a9c37764f1c1b692a8b5377","slug":"71520187254-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिनगर से डिबुलगंज तक पटरियां हो दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिनगर से डिबुलगंज तक पटरियां हो दुरुस्त
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। सड़क की पटरियों के दुरुस्तीकरण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सड़क हादसों के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन न करने से नाराज लोगों ने रविवार को मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा है। चेतावनी दी है कि लिए गए निर्णय के अनुसार कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों का आरोप है कि वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग का हिस्सा शक्तिनगर-डिबुलगंज तक सड़क क्षतिग्रस्त है। बताया कि सड़क की ध्वस्त पटरियों को 10-10 फीट हार्ड पेवर ब्लाक इंटरलाकिंग करने का सपना दिखाया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। नियमित रूप से दोनों पटरियों की साफ-सफाई भी नहीं कराई जा रही है। सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने व माल वाहक वाहनों की गति निर्धारित करने का भी आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक अमल नहीं किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2013 में बनाये गए गाइड लाइन का समुचित व प्रभावी, अनुपालन सुनिश्चित किए जाने, कोयला व राख परिवहन करने वाले मालवाहकों पर ट्रांसपोर्ट का नाम, ड्राइवर का नाम व वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से वाहन पर दर्ज करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान परासी मुकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश दूबे, सतेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत दूबे, शंकर दयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाल गोपाल चौरसिया, जलालुद्दीन, मोतीफ अंसारी, राजेश श्रीवास्तव, शिवानंद यादव, अफसर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन