{"_id":"5a3fe92a4f1c1b87698c387b","slug":"71514137898-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में बंधी में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में बंधी में मिला युवक का शव
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पनारी गांव के अरंगी टोला में स्थित बंधी में रविवार को एक युवक का शव मिला। कड़ी मशक्कत कर करीब 22 घंटे बाद गोताखोरों ने बंधी से शव को निकाला। पुलिस ने उमाकांत उर्फ बलवंत (35) का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को अरंगी टोला निवासी उमाकांत उर्फ बलवंत अपने घर से करीब एक किमी दूरी पर स्थित बंधी की ओर गया था। सांय करीब एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए पुलिस को उमाकांत के बंधी में डूबने की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से शव खोजवाया मगर उसका पता नहीं चला। रविवार को फिर चोपन से पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बंधी में युवक की खोजबीन करने के लिए लगाया। सांय करीब चार बजे गोताखोरों को उमाकांत का शव मिला।