फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   6297 women traveled free in roadways buses on Rakshabandhan

Sonebhadra News: रक्षाबंधन पर 6297 महिलाओं ने की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Tue, 20 Aug 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
6297 women traveled free in roadways buses on Rakshabandhan
शासन के निर्देश पर परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन पर 24 घंटे तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। अकेले सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो की बसों में 6297 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन

महिला यात्रियों को मुफ्त सफर कराने में छह लाख 71 हजार रुपये से अधिक का खर्च परिवहन निगम का हुआ है। सोनभद्र डिपो की सामान्य दिनों में प्रतिदिन की औसतन कमाई करीब 13 से 14 लाख रुपये है। सोनभद्र डिपो में कुल 60 रोडवेज बसें हैं। इसमें चार अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन बसों का संचालन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अधिक होती है। इसके साथ ही सोनभद्र डिपो की बसों का संचालन गोरखपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराया गया। सोनभद्र डिपो के एआरएम के अनुसार 24 घंटे में अकेले सोनभद्र डिपो की बसों में 5110 महिलाओं ने सफर किया।
महिलाओं को मुफ्त सफर कराने पर 525810 रुपये परिवहन निगम का खर्च हुआ। वहीं विंध्यनगर डिपो की बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 1187 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। इस पर 145729 रुपये परिवहन निगम को खर्च करना पड़ा। इस तरह से दोनों डिपो की बसों में कुल 6297 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।

इनके यात्रा पर 671539 रुपये का खर्च परिवहन निगम का हुआ है। रक्षाबंधन के दिन पुरुष यात्रियों ने भी रोडवेज बसों में यात्रा की, जिससे डीजल का खर्च भी निकलना मुश्किल हो गया। कारण की रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिला यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed