फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   56 kg of cannabis seized while being transported from Odisha to Lucknow.

Sonebhadra News: ओडिशा से लखनऊ जा रहा 56 किलो गांजा पकड़ा

Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
56 kg of cannabis seized while being transported from Odisha to Lucknow.
चुर्क पुलिस लाइन में गाजा तस्कर।स्रोत पुलिस
ओडिशा से लखनऊ के मटियारी और चिनहट क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने जा रहे अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के एक सदस्य को दुद्धी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 53 बंडलों में 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त वर्ना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी की पर्ची समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में टीम म्योरपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर विंढमगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक कार को तेज गति से रजखड़ की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर कार रोक ली। तलाशी में डिकी से खाकी टेप में लिपटे 53 बंडलों में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदोई के अलीपुर निवासी ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह के रूप में हुई। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 10 हजार रुपये की एटीएम निकासी संबंधी पर्ची भी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ ओडिशा के बोध क्षेत्र से गांजा खरीदकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी व चिनहट में सप्लाई करता था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप कॉल से संपर्क करते थे। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लखनऊ और बाराबंकी में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed