{"_id":"5b3a72104f1c1b195c8b4639","slug":"51530556944-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे कामकाज रखा ठप, परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे कामकाज रखा ठप, परेशान हुए मरीज
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला अस्पताल में पिछले दिनों एक फार्मासिस्ट पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार की सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया कि जल्द गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह आठ से दस बजे तक कामकाज ठप रखा। डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की। डॉ. गीता, डा. सुरेश वर्मा, डॉ. प्रवेश सिंह डॉॅ केके पांडेय, डॉ. एबी सिंह, डॉ. संदीप, गोविंद यादव, संतोष सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में पुलिस चौकी की स्थापना की जाए। उन्होंने पुलिस पर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। चेताया कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. के कुमार, डॉ. दयाशंकर, डॉ. एसके मंजूल डॉ. आनंद, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉॅ. एसपी सिंह, डॉ. मीनू, अमरावती, वीरेंद्र, सरिता, धर्मावती, किरन, एमके चौधरी, सौरभ तिवारी,परशुराम पांडेय, प्रमोद, अजय सिंह, सत्येंद्र, आरडी कौशल, जे. वालर, सावित्री, संतोष सिंह, विक्रम, जितेंद्र, कुसुमलता मौजूद रहे।