{"_id":"5a3fe9214f1c1bce408bf033","slug":"51514137889-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिनों तक रहेगा बंद, न्यायालय एक जनवरी को खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिनों तक रहेगा बंद, न्यायालय एक जनवरी को खुलेगा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जनपद न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यायालय बंद रहेगा। अब एक जनवरी को न्यायालय खुलेगा। अवकाश के दिनों में मजिस्ट्रेट के समक्ष अभियुक्तों की रिमांड पेश होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 24 दिसंबर को रविवार होने की वजह से एक दिन पहले ही न्यायालय में अवकाश हो गया। इसकी वजह से आठ दिनों तक राबर्ट्सगंज स्थित जनपद न्यायालय एवं उसके अधीनस्थ न्यायालय, दुद्धी वाह्य न्यायालय तथा एडीजे अनपरा न्यायालय में शीतकालीन अवकाश रहेगा। जो अभियुक्त जेल में निरूद्घ हैं उनकी भी पैरवी नहीं हो सकेगी। अब नए साल में ही मामलों की सुनवाई हो सकेगी। हालांकि जो अभियुक्त विभिन्न थानों से पुलिस के जरिए पकड़े जाएंगे उनके लिए जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश परे रिमांड पेशी की सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्हीं के समक्ष अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पेश करेगी।