फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45 were investigated, case was filed against two, connections of 21 were cut

Sonebhadra News: 45 की जांच, दो पर केस, 21 के कनेक्शन काटे

Thu, 26 Jun 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
45 were investigated, case was filed against two, connections of 21 were cut
रेणुकूट। पिपरी विद्युत वितरण खंड की ओर से ग्राम कचनरवा और गौरसिंगा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कचनरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अधिक लाइन लास वाले इलाकों में चला। दो टीमों ने कुल 45 उपभोक्ताओं की जांच की। बिजली चोरी करते पाए गए दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई, बकाये पर 21 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान 9 उपभोक्ताओं के संयोजन पर अनुमन्य भार से अधिक विद्युत उपभोग पाया गया। इस पर कुल 16 किलोवाट की भार वृद्धि की गई। साथ ही 9 नए कनेक्शन दिए गए, जबकि 3 पुराने उपभोक्ताओं की विद्युत विधा (कैटेगरी) बदली गई। अभियान के दौरान बिजली खपत की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 10 उपभोक्ताओं के संयोजनों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके अतिरिक्त छह उपभोक्ताओं के मीटर आर्म्ड केबिल से परिसर के बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित किए गए। बकायेदारों पर भी निगम ने कार्रवाई की। नौ उपभोक्ताओं से मौके पर ही 52 हजार रुपये की वसूली हुई। लंबे समय से बकाया रखे 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 13.59 लाख रुपये का बकाया है। 8 खराब मीटरों को भी बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed