फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महंगाई के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। महंगाई पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को नेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने धरना दिया। भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला सचिव कामरेड रामरक्षा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार पेट्रोलियम और खाद्य पदार्थों की दामों में इजाफा होने से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। कमजोर वर्गों पर अत्याचार किया जा रहा है। अधिकारियों के यहां पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही। कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, इससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। कामरेड डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोड बदस्तूर जारी है। जिला प्रशासन का माफियाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। बसावन गुप्ता, प्रेमचंद्र गुप्ता, बूटन, फूलवंती, वीरेंद्र, रामविलास, चंदन पासवान, अमरनाथ बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed