फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   362 community toilets incomplete, deferment by January

362 सामुदायिक शौचालय अधूरे, पूरा कराने के लिए जनवरी तक की मोहलत

Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
362 community toilets incomplete, deferment by January
घोरावल ब्लॉक के बिसरेखी का निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। लॉकडाउन के बाद जिले के 637 ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक में एक-एक या बड़ी ग्राम पंचायतों में दो सामुदायिक शौचालयों के निर्माण होना था लेकिन अभी पचास फीसदी ही शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। जबकि दिसंबर तक निर्माण कार्य कराने कराने का निर्देश दिया गया था। अब अधूरे सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य जनवरी तक हर हाल पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के विस्तार के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद जिले के 637 ग्राम पंचायतों में 679 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना मंजूर की गई थी। इसमें हर ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। जिले में कई बड़ी ग्राम पंचायतें हैं, जहां दो-दो सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर कर कार्य मई माह में शुरू भी करा दिया गया था। उस दौरान तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ से दिसंबर तक सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा करा लिए जाने की बात भी कही गई थी। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर 6.77 लाख रुपये खर्च होने का आंकलन किया गया है। इस बीच दिसंबर माह बीतने को है और अब तक 311 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के कार्य ही पूरे हो पाए हैं। उधर, कई ग्राम पंचायतों में काम की गति इसलिए धीमी हो गई क्योंकि ग्राम निधि की धनराशि कम पड़ने लगी। दरअसल, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का काम ग्राम निधि से कराने के निर्देश दिए गए थे। बड़ी ग्राम पंचायतों में तो पर्याप्त धनराशि उपलब्ध थी लेकिन कई छोटी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में धन की कमी आड़े आने का रोना रोया जाने लगा। इसका असर यह हुआ कि दिसंबर बीतने को है और अब तक 311 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का काम ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

इनसेट
पांच करोड़ मिले फिर भी काम अधूरा
सोनभद्र। जिन पंचायतों में धन की कमी बताकर काम की गति धीमी बताई गई, वहां सामुदायिक शौचालयों के बचे कार्य को पूरा कराने के लिए पंचायत राज विभाग ने शासन से परफारमेंस इंसेटिव ग्रांट की मांग की। इसके बाद नवंबर माह में शासन स्तर से पांच करोड़ रुपये परफारमेंस ग्रांट के जारी किए गए। इसमें से 118 ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक को 2.10 लाख रुपये के हिसाब से एक माह पहले धनराशि भी जारी कर दी गई, लेकिन काम की गति फिर भी तेज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
जिले के 637 ग्राम पंचायतों में 679 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की कार्ययोजना मंजूर की गई है। इनमें से 311 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। अवशेष 368 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य जारी हैं। अधिकारियों को जनवरी के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी गई है। - विशाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed