फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   351 women participated in Kalash Yatra in Maha Mahayagya

श्रीराम महायज्ञ में 351 महिलाएं कलश यात्रा में हुईं शामिल

Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
351 women participated in Kalash Yatra in Maha Mahayagya
बभनी। क्षेत्र के चीकूटोला में स्थित प्राचीन बुढ़वा मंदिर में शनिवार को नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन 351 महिलाओं, कन्याओं ने कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। इस राम कथा के कलश यात्रा के दौरान श्रीराम सहित लक्ष्मण और माता जानकी और हनुमान की सुंदर झांकी भी निकाली गई। भक्तों ने जय श्री राम और राम नाम की धुन से बभनी गुंजायमान रहा। इस श्रीराम महायज्ञ के मुख्य यजमान बाबूराम गुप्ता तथा कन्हैयालाल गुप्ता सपत्नीक कलशयात्रा में आगे-आगे रहे।
विज्ञापन

नौ दिवसीय महायज्ञ में श्रीरामकथा तथा रासलीला का भी मंचन किया जायेगा। वृंदावन से आए कलाकार लीला का मंचन करेंगे। यज्ञ के पहले दिन वैदिक मंत्रोंचार के साथ यज्ञमंडप में कलश का स्थापना किया गया। वैदिक मंत्रों चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम के यज्ञाचार्य स्वामी बृजेश शरण महाराज व कथावाचक मानस विदुषी साध्वी विभा (काशी) जी रहेगी। कलश स्थापना के बाद से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने लगे। श्रीराम महायज्ञ को सफल बनाने में चंद्रिका प्रसाद, विनोद कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, एडवोकेट पवन कुमार दुबे, रविशंकर, यदुबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed