फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 cattle freed from the clutches of smugglers, two smugglers arrested

तस्करों की चंगुल से 32 मवेशियों को कराया मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
32 cattle freed from the clutches of smugglers, two smugglers arrested
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कठौता बंधा के समीप सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने वध के लिए बिहार लेकर जा रहे दो पशु तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों के कब्जे से 32 मवेशी मुक्त कराये गए। तस्कर पैदल मवेशियों को लेकर जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग छह बजे मुखबिर के जरिए सीओ राहुल पांडेय को सूचना मिली कि तीन तस्कर पैदल पशुओं को लेकर बिहार की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर 32 गोवंश बरामद कर लिया जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तस्कर रवि किशन पासवान निवासी बाराडाढ़ थाना मांची और सैफ खान निवासी हर्ष नगर राबर्ट्सगंज और फरार एक तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों का चालान करते हुए फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बरामद मवेशियों को गौशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed