{"_id":"5c894e37bdec2213fd298cb6","slug":"21552502327-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा को रोजाना देनी होगी ओवरलोडिंग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा को रोजाना देनी होगी ओवरलोडिंग की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बुधवार को ओवर लोडिंग/ खनन सामग्री के अवैध परिवहन नियंत्रण संबंधी बैठक में कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने राजस्व, पुलिस और खनन विभाग को संयुक्त टीम बनाकर अवैध खनन-परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित तो किया ही, टोला प्लाजा कैमरे की तत्काल फ्रिक्वेंसी बढ़ाने, खनन विभाग के अस्थाई जांच स्थल पर सीसी कैमरे लगवाने की हिदायत दी। ओवरलोड एवं अवैध परिवहन कर रहे वाहन को सामग्री सहित सीज करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, परिवहन अधिकारी मिर्जापुर मंडल ओपी सिंह, एआरटीओ एसपी सिंह, एके मिश्रा, खान अधिकारी केके राय को निर्देशित किया कि वह अवैध खनन-परिवहन और ओवरलोडिंग पर सख्ती से शिकंजा कसें। ऐसे वाहनों को सीज करने के साथ ही संबंधितों पर एफआईआर भी दर्ज कराएं। टोल प्लाजा के जीएम आरके कुंडू को टोला प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि टोल प्लाजा से ओवर लोड खनन सामग्री एवं अन्य सामग्री लेकर गुजरने वाले वाहनों के नंबर की सूची बनाएं और उसकी रिपोर्ट रोजाना एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को उपलब्ध कराएं। खनन अधिकारी को सहेजा कि अस्थाई खनन जांच स्थल पर भी सीसी कैमरा क्रियाशील किया जाए और इससे खनन एवं अन्य सामग्री लेकर आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाए।