{"_id":"5a96f3644f1c1b82408b4b3e","slug":"21519842148-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ऑटो के भिड़ंत में नौ घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ऑटो के भिड़ंत में नौ घायल, चार की हालत गंभीर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में दो अलग-अलग हुए सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहली घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला से एक ऑटो करीब दर्जन भर सवारियों को बैठाकर घोरावल बाजार की तरफ जा रहा था। घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई और ऑटो पलट गया। हादसे में पेढ़ गांव के नौगढ़वा टोला निवासी सरोज देवी(22), सरोजा देवी (24), अमित कुमार(12), एवं निर्मला देवी (28), पेढ़ गांव की रीता देवी (35), रेखा पटेल (40), नेवारी गांव निवासी लखपति (65) तथा मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरूई राम आमघाट निवासी जितेंद्र पांडेय (36) घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को घोरावल सीएचसी ले जाया गया। जितेंद्र पांडेय, सरोज देवी, रीता देवी और अमित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल से ऑटो चालक फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना मंगलवार देर रात करीब बारह बजे की है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगई निवासी महेश सिंह(42) स्कार्पिंयो से मिर्जापुर से अपने घर नौगई जा रहे थे। पेढ़ गांव में मंगलवार की रात करीब बारह बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गई। सिर में चोटें आई हैं।