फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वामदलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र

वामदलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र

Wed, 06 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
वामदलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र
सोनभद्र। वामपंथी दलों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि संविधान, धर्म निरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वामदलों आंदोलन कर रहे हैं। देश में दलितों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और शोषितों के ऊपर हमले बढ़े हैं। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। खनन क्षेत्रों में मशीनों का प्रयोग किया जा रहा। कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान की रक्षा की जाए, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों एवं शोषितों पर बढ़ते हमलों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

माकपा के जिला सचिव रामरक्षा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने गरवा कार्यक्रम में शामिल होने और मूंछ रखने पर गुजरात में दलितों की हत्या की घटना की न्यायिक जांच कराने के साथ ही दोषियों को दंडित करने की मांग की। इस मौके पर अशोक कुमार कन्नौजिया, अमरनाथ सूर्य, चंदन पासवान, गुलाब प्रसाद निडर, बसावन गुप्ता, चौधरी यशवंत सिंह, बाबूलाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed