फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21,000 people will perform yoga; the main event will be held at the Fossils Park

Sonebhadra News: 21 हजार लोग करेंगे योग, मुख्य आयोजन फॉसिल्स पार्क में होगा

Sun, 21 Jun 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
21,000 people will perform yoga; the main event will be held at the Fossils Park
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के विभिन्न शिविर में 21 हजार लोगों के एक साथ योगाभ्यास की तैयारी है। इसके लिए सभी 621 ग्राम पंचायतों, 10 ब्लॉकों, 10 निकायों और चार तहसीलों में विशेष शिविर आयोजित होंगे। शिक्षण संस्थानों व सरकारी परिसरों में भी योग शिविर लगाया जाएगा। सलखन स्थित फॉसिल्स पार्क में मुख्य आयोजन होगा। यहां राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड और डीएम चर्चित गौड़ की मौजूदगी में योगाभ्यास किया जाएगा। वहीं पिपरी में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश के निर्देशन में योग शिविर होगा। योग प्रशिक्षकों, आयुष व पतंजलि योग समिति के सदस्यों को योगाभ्यास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गत वर्ष मिनी गोवा अबाड़ी में कनहर नदी के तट पर सुरम्य वातावरण में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ था।
विज्ञापन

इस बार यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सलखन स्थित फाॅसिल्स पार्क में मुख्य योग कार्यक्रम होगा। जिला आयुष अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सभी 621 ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, ब्लॉक, तहसील, पुलिस लाइन सहित अन्य सरकारी व सार्वजनिक स्थलों पर योग शिविर का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस बार 21 हजार लोगों के योग दिवस में सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। डीएम चर्चित गौड़ ने बताया कि फाॅसिल्स पार्क में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed