फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21 cases disposed in Sambhav Diwas

Sonebhadra News: संभव दिवस में निस्तारित किए गए 21 मामले

Mon, 29 Jan 2024 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
21 cases disposed in Sambhav Diwas
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 21 जन समस्याओं का समाधान कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सोनभद्र परिसर में चेयरमैन रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई। कुल पांच लोग प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। सभी मामलों को सुनते हुए उसका समाधान कराया गया। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल जन समस्या से संबंधित दो मामले आए। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में एक, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में दो, नगर पंचायत पिपरी में दो, नगर पंचायत दुद्धी में एक और नगर पंचायत डाला बाजार में एक मामला आया। नगर पंचायत अनपरा में चार मामले आए। वहीं रेणुकूट नगर पंचायत में एक भी मामले नहीं आए। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed