फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेंदू पता लदे ट्रक में लगी आग, ढाई घंटे आवागमन ठप

तेंदू पता लदे ट्रक में लगी आग, ढाई घंटे आवागमन ठप

Mon, 01 Apr 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
तेंदू पता लदे ट्रक में लगी आग, ढाई घंटे आवागमन ठप
दुद्धी। नगर के वार्ड तीन में विष्णु मंदिर के पास सोमवार को दोपहर बाद तेंदू पत्ता लदा ट्रक लटक रहे एलटी तार से छू गया। इससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से करीब ढाई घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे आग बुझने के बाद जेसीबी से ट्रक को सड़क के किनारे किया गया, तब आवागमन बहाल हो सका। तेंदू पत्ता एक गोदाम से नगर के ही दूसरे गोदाम में ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर से सटे लौवा नदी के पास स्थित प्रिया दुबे निगम के गोदाम से नाजिर ट्रेडर्स से चार सौ बोरी तेंदू पत्ता एक ट्रक पर लदकर नगर स्थित शिवलोचन गोदाम जा रहा था। ट्रक विष्णु मंदिर के पास पहुंचा ही था कि वहां सड़क के बीच में लटक रहा एलटी तार ट्रक से छू गया। इससे पहले तेंदूू पत्ता में आग लगी और फिर देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। यह वाकया देख लोगों ने फौरन मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगा तेंदू पत्ता हवा में उड़कर इधर-उधर जाने लगा। इससे लोग दहशत में आ गए। इसी बीच लोगों ने अपने घरों का सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाना शुरू कर दिया। काफी हद तक लोगों ने आग पर काबू भी पा लिया। स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही रस्सी खोल कर आग लगे कुछ पत्ता की बोरियों को सड़क पर गिरा दिया गया, लेकिन कोई फायदा नही हो सका था। इतने में ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रक को कस्बे से हटकर पत्ता कंपनी के पास सुनसान स्थान पर ले गया। चालक ने ट्रक से उतरकर अपनी जान बचाया। रांची-रीवा मार्ग पर जल रहे ट्रक के नाते करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन अवरुद्ध रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रक पर लदे पत्तों को धीरे-धीरे उतरवाया। करीब दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के अग्निशमन के दो वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। निगम के गोदाम अधिकारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि लौवा नदी के पास स्थित प्रिया दुबे निगम के गोदाम से नाजिर ट्रेडर्स से चार सौ बोरी पत्ता ट्रक पर लोड कर कस्बा स्थित शिवलोचन गोदाम ले जाने के लिए निकासी दी गई थी। तेंदू पत्ता की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। तेंदू पत्ता रमेश नाम के चालक के नाम पर जारी किया गया था। बता दें कि आग लगने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने नगर पंचायत से पानी का टैंकर, तीन वाटर पंप लगवाकर भेजवाया, जिससे आग बुझाने का कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed