फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18 positive, including three women, 12 healthy

तीन महिलाओं समेत 18 मिले पाजिटिव, 12 हुए स्वस्थ

Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
18 positive, including three women, 12 healthy
सोनभद्र। जिले में तीन महिलाओं समेत 18 नये लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 5040 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 12 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4874 हो गई है। एक्टिव मामले 92 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि रविवार को 1604 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1622 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 18 पाजिटिव और 1604 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 250582 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 249080 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 5040 पाजिटिव और 244040 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1502 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 74 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 50 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed