{"_id":"5a29893b4f1c1b76678bffc1","slug":"171512671547-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 31 ने किया पर्चा दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 31 ने किया पर्चा दाखिल
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 31 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। इनके मतदान की प्रक्रिया 22 दिसंबर को होगी, जबकि 23 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
सोनभद्र बार एसोशिएसन के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि प्रत्याशियों के पर्चे की जांच 11 दिसंबर को होगी एवं वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन भी होगा। इसके अलावा 12 दिसंबर को पर्चा वापसी होगी। बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश राय एवं रमेश राम पाठक के बीच मुकाबला होगा। वहीं महामंत्री पद पर चार दावेदार सच्चिदानंद शुक्ला, पूर्व महामंत्री अंशुमान सिंह, लालता प्रसाद पांडेय एवं सत्यदेव पांडेय हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी अकेले प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अनिल कुमार मिश्रा, संजीत कुमार चौबे एवं पूर्व उपाध्यक्ष हरिओम सेठ के बीच लड़ाई है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे आलोक सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवं विवेक मालवीय के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सिंह एवं सुरेश कुमार पाठक के बीच सीधा मुकाबला है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए नरेंद्र नाथ चौबे, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए रजनीश चौबे एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए महाराज तिवारी अकेले दावेदार हैं। कार्यकारिणी वरिष्ठ में आनंद किशोर जायसवाल, सेराज अख्तर खान, सुशील कुमार चौबे, पवन कुमार शर्मा, रोहित कुमार चौबे एवं गणेश प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए दीपेश कुमार दीक्षित, दीपक कुमार केशरी, विनोद कुमार जायसवाल, ललित नारायण सिंह, अनिल कुमार चौरसिया, विजय प्रकाश मालवीय के बीच भी अकेले दावेदार होने की वजह से कोई लड़ाई नहीं है।