फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.65 lakh women of the group will make the villages plastic free

Sonebhadra News: समूह की 1.65 लाख महिलाएं गांवों को बनाएंगी प्लास्टिक मुक्त

Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
1.65 lakh women of the group will make the villages plastic free
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में स्वयं सहायता समूह की 1.65 लाख महिलाएं भी जुड़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समूह की महिलाओं ने लोढ़ी ग्राम पंचायत में घर-घर पहुंचकर प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए बोरी टांगते हुए इस अभियान की शुरुआत की। समूह की महिलाएं जिले के सभी गांवों में इस अभियान के तहत ग्रामीणों को प्लास्टिक प्रबंधन के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन पर डीपीआरओ नमिता शरण और डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ कराया। डीपीआरओ ने बताया कि घरों में प्लास्टिक का प्रबंध करने की मुख्य भूमिका महिलाओं की है। महिलाएं ही प्लास्टिक में से सामान खाली कर उसे बाहर फेंकती हैं या उसमें अन्य सामग्री रखती हैं। महिलाएं अगर ठान लें तो प्लास्टिक को हम खुले वातावरण में आने से बचा सकते हैं। समूह की सभी महिलाएं इस कार्य में आगे आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सशक्त करने के साथ ही हम उनको अपने पर्यावरण से भी जोड़ रहे हैं। डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने बताया कि जनपद में 1 लाख 65 हजार समूह की दीदियां है, जो कल तक अपने घरों पर बोरी टांग कर प्लास्टिक के प्रबंधन का कार्य करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इसकी शुरुआत का सुनहरा अवसर है। स्वच्छ भारत मिशन के डीसी अनिल केसरी ने प्लास्टिक, बोरी एवं कूड़े के प्रबंधन का प्रदर्शन कर लोगों को समझाया कि कैसे हम सड़ने वाले कूड़े को प्लास्टिक में भरकर फेंकते हैं और असल में वही कूड़ा बन जाता है। हमें कूड़े को प्लास्टिक से अलग करते हुए उसे अपने घर पर टंगी हुई बोरी में ही रखना है। यह हमारे लिए सबसे जरूरी है। कार्यक्रम में एमजी रवि, एडीओ पंचायत राॅबर्ट्सगंज महिपाल लाकड़ा, अनूप पाल, शमशेर बहादुर सिंह, सचिव प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed