{"_id":"5cc4a50abdec22074e0117e7","slug":"161556391178-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में ओबरा की अदिति, इंटर में अनपरा के रमन टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में ओबरा की अदिति, इंटर में अनपरा के रमन टॉपर
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में बाल विद्या मंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा की अदिति सोनकर ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला टॉप किया। वहीं इंटर में डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मदिर इंटर कालेज अनपरा के रमन कुमार 87.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले के टॉपर रहे। हाईस्कूल में 67.97 और इंटर में 70.37 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। इस परिणाम के आधार पर सोनभद्र को प्रदेश में हाईस्कूल में 74वां और इंटर में 40वां स्थान मिला है।
हाईस्कूल में अदिति सोनकर ने जहां 92 प्रतिशत अंक पाकर जिले में सबसे टॉप पर रहीं। वहीं बाल विद्या मंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गौरव सिंह ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा, सोनांचल इंटर कालेज घोरावल के राजीव कुमार मौर्या ने 91.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा के प्रियांशू मौर्या 89.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर चौथा, ईश्वर प्रसाद इंटर कालेज घुआस, घोरावल के विकास राज 89.67 हासिल कर पांचवां, राजा चंडोल इंटर कालेज लिलासी कला, म्योरपुर के छोटेलाल ने 89.50 प्रतिशत अंक पाकर छठां, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबटर्सगंज के आलोक कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा के सतेंद्र केशरी ने 89.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर सातवां, स्वामी सत्यानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा के कुंदन सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा की सरिता, जय ज्योति इंटर कालेज डाला की निशू अग्रहरि ने 89.17 अंक अर्जित कर आठवां, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर के राजू, सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा के शिवमदेव पांडेय ने 89.14 प्रतिशत अंक पाकर नौवां, गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन की खुशी कुमारी ने 88.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर दसवां स्थान हासिल किया।
इसी तरह, इंटरमीडिएट में डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर के रमन कुमार 87.20 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जिले में टॉप पर रहे। राजवंशी देवी इंटर कालेज महिउद्दीन कोन के शिवांशु जायसवाल 84.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, सोनांचल इंटर कालेज घोरावल की किरन मौर्या 84.20 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खडिय़ा, योगीचौरा, शक्तिनगर के विजय कुमार श्रीवास्तव 83.20 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट की श्रुति त्रिपाठी 82.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे, राजा चंडोल इंटर कालेज लिलासी कला की सरिता कुमारी 82.20 प्रतिशत अंक लेकर छठवें, कल्पना विकास बालिका इंटर कालेज अमवार दुद्धी की चिंता और एसआर इंटर कालेज धरसड़ा की छाया ने 81.40 प्रतिशत अंक लेकर सातवें, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट की शुभांगी 81.20 प्रतिशत अंक पाकर आठवें, डा. अंबेडकर सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज अनपरा के रोहित मिश्रा और आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट की स्मृति 80.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर नौवें स्थान पर रही। आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट की काजल यादव ने 80.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
हाईस्कूल में बेहतर तो इंटर में आई गिरावट
सोनभद्र। जिले में इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा। पिछले वर्ष जहां हाईस्कूल में 63.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। वहीं इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत 4.76 प्रतिशत बढ़कर 67.97 पहुंच गया। इंटर का परीक्षाफल इस मामले में बहुत उत्साहजनक नहीं रहा। पिछले वर्ष जहां 83.10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। वहीं इस बार 70.37 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही सफल हुए।