फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   157 complainants returned home with hope of resolution

Sonebhadra News: समस्याओं के निस्तारण की आस ले घर लौटे 157 फरियादी

Sat, 16 Sep 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
157 complainants returned home with hope of resolution
सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 181 फरियादी पहुंचे। इनमें से महज 24 प्रकरणों को ही निस्तारित किया जा सका। शेष 157 फरियादी निस्तारण का आश्वासन से घर को लौट गए।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी कालू सिंह, एसडीएम निखिल यादव व तहसीलदार विपिन कुमार ने 68 शिकायतें सुनीं। मौके पर और क्षेत्र में टीमें भेज 14 प्रकरण निस्तारित कराए। शेष 54 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। ओबरा में एडीएम (नमांमि गंगे) आशुतोष दुबे और एसडीएम ओबरा प्रभाकर सिंह ने 35 शिकायतें सुनी। इसमें एक मामला ही निस्तारित हो सका। अन्य 34 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश संबंधित को दिए गए।
विज्ञापन

घोरावल तहसील में एसडीएम राजेश सिंह ने शिकायतों का निस्तारण किया। 40 शिकायतें सुनते हुए कुल 6 मामले निस्तारित हुए। बाकी के 34 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए गएं। दुद्धी में एसडीएम सुरेश राय ने प्रकरणों का निस्तारण किया। 38 शिकायतों को सुनते हुए मौके पर 2 मामलें जबकि क्षेत्र में टीम भेजकर एक प्रकरण निस्तारित किया गया, जबकि 35 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए। सर्वाधिक मामले भूमि विवाद और सरकारी जमीन पर कब्जों से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed