फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही न होने से अभियंता आन्दोलन की राह पर

पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही न होने से अभियंता आन्दोलन की राह पर

Fri, 07 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही न होने से अभियंता  आन्दोलन की राह पर

विज्ञापन
अनपरा। रामपुर में सहायक अभियंता से पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने से अभियंता संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
अभियंता संघ के अध्यक्ष जी के मिश्रा, महासचिव राजीव कुमार सिंह व क्षेत्रीय सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रामपुर में 24 अप्रैल को सहायक अभियंता के साथ पुलिस अधिकारी ने मारपीट की। शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है। ऊर्जा निगम में इन दिनों चल रही दबाव, तनाव, अव्यवहारिक कार्यपद्धति पर पूर्णतया विराम लगाने की मांग की गई। अभियंताओं ने वीडियो कांफ्रेसिंग के नाम पर प्रताड़ना बंद करने, कार्यावधि में ही कार्य संपादित कराने, कार्यवधि के बाद एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में बैठक, समीक्षा, सूचना, कैंप आदि कार्यक्रम न कराए जाने की बात कही। साथ ही कार्यों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम तकनीकी समय से पहले कार्य पूर्ण करने का दबाव डालने वाली संस्कृति को बंद करने, उत्पीडनातमक एवं भयादोहन करने वाली स्थानांतरण नीति के स्थान पर व्यवहारिक एवं प्रोत्साहानात्मक नीति ने बनाई जाए। इस दौरान अभियंता 10, 11 जून को सभी क्षेत्रीय व परियोजना मुख्यालयों पर काली पट्टी बांधकर सायं विरोध सभा करेंगे। 12 व 13 जून को एक घंटे, 14 व 15 जून को दो घंटे एवं 17 से 19 जून तक तीन घंटे सभी क्षेत्रीय व परियोजना मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा की जाएगी। 20 से 22 जून तक 72 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed