फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पेड़ धरा के आभूषण,पेड़ों से आती है जीवन में खुशहाली

पेड़ धरा के आभूषण,पेड़ों से आती है जीवन में खुशहाली

Wed, 05 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेड़ धरा के आभूषण,पेड़ों से आती है जीवन में खुशहाली
अनपरा/शक्तिनगर/बीजपुर। ऊर्जांचल के विभिन्न औद्योगिक इकाईयों सहित संगठनों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को विविध कार्यक्रम हुए। लायंस क्लब रेणुसागर ने ऐश डाईक पर पौधरोपण किया। लायन अध्यक्ष कर्नल अमित कंसल ने पर्यावरण दिवस की महत्ता व पौधरोपण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान बोस, रोहित देव, ओ पी शर्मा, सुशील मित्तल, आशीष वर्मा बलवंत सिंह राम सहाय मौर्या, केशव आदि मौजूद रहे। बीना ओवर वर्डेन कंपनी पीसी पटेल के प्रांगण में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षा का संदेश दिया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत सिंह ने कहा कि पेड़ धरा के आभूषण हैं। एनटीपीसी विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन मे विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत जागरूकता रैली निकालकर की गई। इसके उपरांत विंध्यनगर स्थित शासकीय विंध्यालय के प्रांगण मे सघन पौधरोपण किया गया जिसमें एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक अजित कुमार तिवारी, प्रमुख महाप्रबंधक सुनील कुमार, मध्य प्रदेश के क्षेत्रिय प्रदूषण अधिकारी के एल चौधरी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एनटीपीसी विंध्याचल के मैत्री सभागार मे किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक विंध्याचल अजित कुमार तिवारी ने की। अपर महाप्रबंधक एम के जैन, सुनील कुमार, एस डी बाल्मीकि,विजय लक्ष्मी शुक्ला द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला गया। संचालन अंजना नेकिया। एनटीपीसी सिंगरौली में रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने पर्यावरण हितैषी प्रयास जारी रखने का संकल्प दिलाया। हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण रैली को रवाना किया। पर्यावरण प्रभात फेरी अंबेडकर भवन से आरंभ होकर केंद्रीय विद्यालय प्रांगण से होते हुए सिदार्थ अतिथि भवन में पहुंच समाप्त हुई। इस दौरान शोभनाथ सिंह यादव जूनियर इंजीनियर द्वारा पर्यावरण संबंधी अनेको गीत, कविताएं एवं नारे सुनाए गए। इस अवसर वन विभाग के रेंजर नवीन राय, अभिमन्यु शर्मा आदि रहे। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय ने कहा है कि प्रत्येक एनसीएल कर्मी इस वर्ष पांच पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल पेश करेंगे।निदेशक परियोजना परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद ने बताया कि एनसीएल परिक्षेत्र के वायु प्रदूषण पर लगातार निगरानी रखने के लिए कंपनी में नौ स्थानों पर कंटिन्यूअस अंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed