{"_id":"5a9c377d4f1c1b585f8b49bd","slug":"141520187261-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क ने डिजिटल इंडिया के सपने को किया चकनाचूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क ने डिजिटल इंडिया के सपने को किया चकनाचूर
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । जन-जन ने डिजिटल इंडिया का सपना संजोए रखा है। ऊर्जांचलवासी भी इस सपने को साकार करने में जुटे है लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत ऊर्जांचल के तमाम हिस्सों में नेटवर्क समस्या है। एनसीएल के कर्मियों ने कोल प्रशासन को पत्र भेजकर नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। यूपी में एनसीएल की कोल खदानें ककरी, बीना, कृष्णशीला, खडिय़ा व दुधीचुआं में हैं, जबकि मध्य प्रदेश में एनसीएल की कोल खदानें अमरोली, जयंत, निगाही, ब्लाक बी व झिंगुरदह में स्थित हैं। इन कोल कंपनियों में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बने आवासीय परिसरों में नेटवर्क की समस्या उन्हें परेशान कर दी है। दुधीचुआं के कर्मियों ने सात दिन पूर्व वहां के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर बीएसएन की नेटवर्क व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नेटवर्क न होने से केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया का सपना साकार नहीं हो रहा है। इसके अलावा आन लाइन कल्याणकारी योजनाओं का भी इस क्षेत्र के लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।