फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संयुक्त टीम ने हवाईपट्टी विस्तारीकरण का स्थलीय निरीक्षण

संयुक्त टीम ने हवाईपट्टी विस्तारीकरण का स्थलीय निरीक्षण

Wed, 16 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने हवाईपट्टी  विस्तारीकरण का स्थलीय निरीक्षण
म्योरपुर। केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्किम के तहत हवाई पट्टी विस्तारीकरण को लेकर बुधवार को राजस्व, एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया, लोक निर्माण विभाग समेत निर्माणकर्ता कंपनी की संयुक्त टीम ने हवाई पट्टी का जायजा लिया। इस दौरान समीक्षा बैठक कर अधिग्रहण की गई जमीन के बारे में कार्यदायी संस्थाओं को बताया तथा मौके पर जाकर राजस्व विभाग के तैयार किये गए नक्शे के अनुसार जमीन और घर दिखाया गया। संबंधित विभाग को जल्द ही ऊंचाई कम करने के लिए तोड़ने के साथ पेड़ों की कटान का निर्देश दिया गया। एसडीएम रामचंद्र यादव ने बताया कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को उनके काम बताकर जल्द पूरा करने को कहा गया है। कहा घर मालिकों को भी कहा गया है कि वे अपना सामान समेट लें जिससे कोई परेशानी न हो। बताया कि जिनके घरों को अधिग्रहित किया गया उनका मुवावजा खाते में भेज दिया गया है। निर्माण के दौरान पुलिस को भी साथ रहने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर बाबतपुर एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर संतोष मौर्या, प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार, राजस्व निरीक्षक आरिफ समेत लोक निर्माण विभाग व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed